CG NEWS :- छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा निवाड़ी के आगे से यात्रा में शामिल हुए। यहां उन्होंने महाराज से आशीर्वाद लिया और अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि इस यात्रा के चर्चे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हो रहे हैं। जब भी सन्यासी, धर्मात्मा ने यात्रा की तब उसके दूरगामी परिणाम सामने आए। बीते कुछ दिनों में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी झारखण्ड के दौरे में थे फिर उन्होंने कल बागेश्वर धाम सरकार के साथ उनके सात विवासीय पैदल यात्रा में सामिल हुए| विजय शर्मा ने बताया की बागेश्वर धाम सरकार के नेतृत्व में करोड़ो भक्त पैदल यात्रा चल रहे हैं| उन्होंने बताया की बहुत से लोगो के पैरो में छाले हो गये है फिर भी आगे बढ़ रहे हैं ये बागेश्वर धाम सरकार जी के आशीर्वाद से संभव हो पाया हैं|

बागेश्वर धाम सरकार ने क्या कहा देखे
बागेश्वर धाम सरकार कह रहे हैं की जब तक संग्राम ख़तम ना हो जाये जब तक पुरे देश को हिन्दू राष्ट्र नहीं बना लेंगे तब तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि देश भर का हिन्दू जाग रहा है और समाज के भीतर मौजूद जाति भेदभाव को खत्म कर एकजुट होकर भारत के विकास के लिए आगे आ रहा है। इस पदयात्रा का उद्देश्य हिन्दुओं को जगाकर भारत को सामर्थ्यवान बनाना है। यही जागृत हिन्दू समाज हिन्दू राष्ट्र का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी अनेक सनातनी लोग शामिल हो रहे हैं
